ग्राम पंचायत माधोपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को 1 बजे जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया है। नेशनल हाईवे से मररटोला होते हुए मटियारी टोला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में की है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते छह वर्षों से सडक़ निर्माण की मांग की जा रही है।