गिरिडीह: सुंदरटांड हिंसा के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा पचंबा थाना, घायल आलम अंसारी की हालत रांची में नाज़ुक
पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड में हुई हिंसक झड़प मामले से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को 12 बजे पचम्बा थाना का घेराव किया। हिंसक झड़प में सुंदरटांड निवासी आलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रांची में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मारपीट की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को पचम्बा थाना का घेराव किया।