टेहटा थाना की पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी को मिश्री विगहा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार के दिन 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिश्रबीघा गांव में छापेमारी कर पूर्व के केस में फरार चल रहे अभियुक्त सुरिस्ट कुमार एवम सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।