मुगलसराय: अलीनगर क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क होटल में शादी समारोह में प्रेमिका के पहुंचने पर मचा हंगामा
अलीनगर स्थित ग्रीन पार्क होटल में बीते शुक्रवार रात्रि उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक के शादी समारोह में उसकी कथित प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने मौके पर हंगामा करते हुए युवक पर शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक संबंध में रखने का आरोप लगाया। जिससे ह्ड़कंप मच गया वही मामले में आज शनिवार सुबह 09 बजे पुलिस द्वारा जाँच कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।