रफीगंज: पौथू थाना क्षेत्र के भताड़ी मोड़ पर दो किशोरियों की मौत के मामले में 60 अज्ञात पर प्राथमिकी, सड़क जाम व तोड़फोड़ का आरोप
रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र के भताड़ी मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौत के बाद हुए सड़क जाम और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार संध्या 6 बजे पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 2 जुलाई की सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव के आशीय एवं अफसरी की मौत हो गई