काशी चक: दौलाचक गांव के लाल हवलदार दीपक कुमार को राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया
नवादा के काशीचक प्रखंड के दौलाचक गांव निवासी हरे राम सिंह के पुत्र एवं भारतीय सेना के हवलदार दीपक कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ-राजौरी सीमा के दुर्गम इलाके में हवलदार दीपक कुमार ने अपनी बटालियन के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।