सिवनी: गंदगी के बीच रहने को मजबूर बैगा समाज के 250 परिवार, आज भी खुले जाते है शौच
Seoni, Seoni | Sep 5, 2026 जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में नवोदय विद्यालय के पीछे निवासरत बैगा समाज के करीब 250 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है और शुद्ध पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। बारिश के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, वहीं शौचालय न होने से महिला, पुरुष और बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़त