साहिबगंज: रामनवमी पर चैती दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर चैती दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को देखते हुए पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार द्वारा भीड़ को कंट्रोल किया गया है और वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग पर चलने की हिदायत दी गई है।