कटघोरा: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को किया गया निलंबित
Katghora, Korba | May 30, 2026 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की पकड़ में आये पोड़ी बीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 प्रदीप मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है.एसीबी बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप मिश्रा को अमृत बघेल से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।