हसनपुर: आदमपुर पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार
आदमपुर। थाना क्षेत्र में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों को आदमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में मारपीट और शांति व्यवस्था भंग किए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया गया।