बहराइच: मधवापुर में घर की सफाई करते समय महिला को लगा करंट, अस्पताल में इलाज जारी
मुर्तिहा थाने के मधवापुर में घर की सफाई करते समय महिला को लगा करंट। हालत बिगड़ने पर महिला को परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया की महिला घर का कार्य कर रही थी। तभी तार से हाथ टच हो गया। जिससे करंट लग गया। गंभीर अवस्था में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।