बहराइच: मुरलीपुरवा में नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीपुरवा में नदी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी सौच को गई थी। तभी डूबने से मौत हो गई