बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की बैठक, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदाता पर्ची वितरित करवाने के दिए निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को बैठक कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले 20 मई को होने वाले मतदान से पहले शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि मतदान में शत प्रतिशत मतदाता अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।