बहराइच: बघइया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बघइया इलाके के रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। जहरीला पदार्थ खाने का मुख्य कारण पता नही चला है।