बहराइच: एडोरा इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडोरा इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।