जमुई: जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Jamui, Jamui | May 15, 2026 रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हुई। जमुई सांसद अरुण भारती ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा, जदयू और लोजपा के जिला अध्यक्ष सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से जमुई समेत आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।