बिक्रमगंज: बिक्रमगंज-नटवार पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नया बाइक लेकर लौट रहे थे दोनों साथी
बिक्रमगंज-नटवार पथ पर थाना क्षेत्र के कोल्हा गांव के समीप बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।