भीलवाड़ा: बेगूं में निजी फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में श्रमिक की अचानक बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में किया गया मृत घोषित
बेगूं में स्थित नितिन स्पिनर्स की स्टाफ कॉलोनी में रविवार को शाम करीब 4 बजे एक श्रमिक की अचानक हालत बिगड़ गई।युवक को इलाज के लिए शाम करीब 6.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए बेगूं थाना पुलिस को सूचना दी।