भीलवाड़ा: सिंगोली में जमीनी विवाद के चलते खेत पर काम कर रही महिला पर रिश्तेदारों ने लाठियों से किया हमला, घायल महिला का इलाज जारी
बीगोद थाना क्षेत्र के सिंगोली में शनिवार शाम करीब 6 बजे जमीनी विवाद के चलते एक महिला पर उसके ही रिश्तेदारों ने लाठियों से हमला कर दिया।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए रविवार सुबह करीब 11 जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।