भीलवाड़ा: पंडेर में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के चलते पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, घायल महिला का अस्पताल में उपचार
पांडर में रविवार शाम करीब 4 बजे पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई और गुस्से में आवेशित पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बेरहमी से गंभीर मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।