भीलवाड़ा: दोवनी में खेत में कृषि कार्य करते समय बुजुर्ग महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बड़लियास थाना क्षेत्र के दोवनी ने खेत में कृषि कार्य करते वक्त एक बुजुर्ग महिला को सांप ने काट लिया।महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।