बसेड़ी: नादनपुर में गुरुवार को रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी, मौसम में बढ़ी ठंडक
Baseri, Dholpur | Feb 22, 2024 बसेड़ी। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद से ही बारिश के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में बुधवार की रात को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को सुबह व दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे दिनभर बारिश के आसार बने हुए हैं। तो वही बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ी है।