बसेड़ी: नादनपुर में आरएसएस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनाई वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
Baseri, Dholpur | Feb 19, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर गांव में सोमवार को आरएसएस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी आरएसएस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर जयघोष किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख आकाश शर्मा ने वीर छत्रपति शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला।