बसेड़ी: लालबहादुर होंगे नादनपुर के नए थानाधिकारी
Baseri, Dholpur | Feb 21, 2024 बसेड़ी। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर बृजेश ज्योति उपाध्याय ने धौलपुर पहुंचने के बाद 5 पुलिस निरीक्षकों के साथ 19 पुलिस उप निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में पुलिस उप निरीक्षक लालबहादुर को नादनपुर का थानाधिकारी लगाया गया है। पुलिस उप निरीक्षक लालबहादुर करौली जिले से स्थानांतरित होकर आए हैं।