काको: जहानाबाद-काको मार्ग पर हाजीपुर के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी, महिला समेत दो घायल
जहानाबाद-काको मार्ग पर हाजीपुर के समीप एक ऑटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला और एक युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद लाया। घायलों का उपचार जारी है। दोनों घायल काको थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।