भादरा: शिक्षक, सत्ता और समाज के समन्वय से ही होगा राष्ट्र का निर्माण
भादरा में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय ‘शिक्षा बचाओ नव संकल्प सम्मेलन’ शुरू हुआ। वक्ताओं ने शिक्षा, शिक्षक व समाज के समन्वय पर जोर दिया। खुले अधिवेशन में संविदाकर्मियों को नियमित करने, टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने व वेतन संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। 19 सितंबर को प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे।