कांके: समाहरणालय परिसर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Kanke, Ranchi | Dec 2, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर का सोमवार दोपहर करीब 12 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का जायज़ा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा शौचालय की स्वच्छता, समाहरणालय प्रांगण के सुन्दरीकरण और पेयजल क्षेत्र के सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।