बैतूल नगर: शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी को बैतूल में श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गंज बस स्टैंड तक चली सेवा
बैतूल में सिख पंथ के पंचम पातशाह और शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन Dev जी महाराज का शहीदी गुरपुरब श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ गुरुवार रात 7 बजे मनाया गया। शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से ही कीर्तन दीवान सजे, जहां रागी भाई करमजीत सिंह और तबला वादक भाई मंजीत सिंह ने गुरबाणी की अमृतमयी वाणी से संगत को निहाल किया। गुरु साहिब की महान शहादत