कुडू: सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर कुडू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
Kuru, Lohardaga | Mar 30, 2025 कुडू प्रखंड क्षेत्र में आगामी सरहुल और रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार शाम 5:00 बजे अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा एवं कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती देखी गई।