डिंडौरी: मुडकी के पास करंट लगने से बैल की हुई मौत, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्मदा पुल पार मुडकी के पास लोहे के पाइप में सर्विस लाइन से आए करंट के लगने से बैल की मौत हो गई ग्रामीणो ने कोतवाली पुलिस को बुधवार शाम 4:00 बजे सूचना दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत पोल से सर्विस लाइन की वायर कटी होने से लोहे के पाइप में करंट आ गया जिसके चलते करंट लगने से बैल की दर्दनाक मौत हो गई।