सिवनी में सोमवार को कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।