गुना नगर: बूढ़े बालाजी पर हनुमान जी की मड़िया के पास दो नाबालिग बहनों ने दो लोगों पर डंडे से मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला दर्ज
गुना में कोतवाली थाना के बूढ़े बालाजी पर हनुमान जी मडिया के पास ताजिया मैदान के पास रहने वाली दो नाबालिक बहनो ने दो लोगो पर डंडे से मारपीट करने के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, पास के ही एक शख्स ने कहा, साइकिल क्यो तेज चलाती हो, मेरी लड़की को टक्कर लग जाती। इसी बात पर डंडे से मारपीट के दो लोगों पर आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में लिया है।