गुना नगर: नगर पालिका गुना में 13 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सीएमओ ने नागरिकों से की अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील
गुना नगर पालिका कार्यालय में 13 जुलाई शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 11 जुलाई को सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, शासन द्वारा विशेष लोक अदालत में निकाय से संबंधित करों के भुगतान में अधिकतम छूट दी जाएगी। नागरिक बकाया संपत्ति कर, जलकर, भूमि भवन किराया एवं अन्य करो में अधिक से अधिक छूट का लाभ ले सकते है।