गुना नगर: लूशन का बगीचा में एक सूने मकान में हुई चोरी, नगदी और जेवर ले गए चोर, शादी में गया था परिवार
गुना शहर में कैंट थाना क्षेत्र के लूशन का बगीचा में बीती रात एक सुने मकान में चोरी हो गई। फरियादी गोलू धाकड़ ने 11 जुलाई को शिकायत में पुलिस को बताया, चाचा की लड़की की शादी निजी गार्डन में थी। घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार गया था। सुबह आकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर जेवर और ₹40000 नगदी ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।