गुना नगर: जिले की सभी पुलिस इकाइया, थाना, चौकियो में गुना पुलिस ने किया पौधारोपण पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने लगाए पौधे
गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में जिले की सभी पुलिस इकाइयों, पुलिस थाना एवं पुलिस चौकियो में 11 जुलाई को पौधा रोपण किया गया। एसपी ने कहा, एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा पौधारोपण किया गया। एसपी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम गुना में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। एसपी ने पौधों की रक्षा की शपथ दिलाई।