गुना नगर: गुना में एक पत्रकार को एक व्यवसायी ने दी धमकी, जिले के पत्रकारों ने एसपी को आवेदन देकर की कार्यवाही की
गुना में एक प्रतिष्ठित संस्थान के पत्रकार को 10 जुलाई की शाम को एक व्यवसायी द्वारा धमकी दी गई। मामले में 11 जुलाई को जिले के पत्रकारों ने एसपी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की। प्रेस क्लब गुना अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा ने कहा, पत्रकारों पर लगने वाले अरोपो पर एसपी से मांग की है। पहले जांच की जाए और जो दोषी हो उस पर कार्रवाई करे। शिकायत सीधा FIR ना की जाए।