धरियावद: दस-लक्षण पर्युषण महापर्व पर 36 तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा, तप-साधना व संयम के साथ उपवास कर जैन मंदिरों में किए दर्शन
दस-लक्षण पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन दिगंबर एवं नृसिंहपुरा समाज की ओर से तप, साधना और संयम की कठिन तपस्या करने वाले करीब 36 तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। धार्मिक वातावरण के बीच निकले वरघोड़े में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। वरघोड़े के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। तपस्वियों को बग्गियों।