बीकानेर: नर्सिंग कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के आगे प्राचार्य का घेराव कर जताया रोष
यूटीबी के पदों में वृद्धि और भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग कर्मियों ने आज मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि लंबे समय से यूटीबी की भर्ती नहीं हो पा रही है जिसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है भाजपा सरकार ने नर्सिंग कर्मियों के द्वारा पूर्व आंदोलन के समय इस प्रकार का वादा भी किया था ।