बीकानेर: खाजूवाला क्षेत्र के चक 6बीड़ी में युवक ने की आत्महत्या, मामला आज दर्ज
बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र के चक 6 बीडी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी गौरव जाटव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर को गौरव ने अपने घर में चारपाई से लटककर फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मृतक की पत्नी सीटू देवी ने पुलिस को दी। पुलिस ने इसको लेकर मर्ग दर्ज कर ली है।