बीकानेर: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने पंचशती से अम्बेडकर चौराहे तक निकाला कैंडल मार्च
खेजड़ी की कटाई को लेकर अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के आह्वान पर बीकानेर बंद को देर शाम पंचशती सर्किल से अम्बेडकर चौराहे तक कैडल मार्च निकालकर व्यापारियों से समर्थन मांगा गया। इस दौरान विश्नोई महासभा व सर्वसमाज के लोगों ने आमजन से सहयोग की अपील की। गुरूवार को होने वाले बंद को छात्र संगठन एबीवीपी,विश्व हिन्दु परिषद,बार एसोसिएशन आदि से समर्थन की अपील की।