छतरपुर में खुलेआम कट्टे के साथ रीलबाजी! वायरल वीडियो ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर कट्टे के साथ रीलबाजी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन युवाओं में कानून का डर क्यों नहीं दिखाई दे रहा? सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आखिर ये लोग क्या संदेश देना चाहते हैं?
अब सवाल यह है कि लवकुशनगर पुलिस इस वायरल वीडियो पर कब संज्ञान लेगी और हथियार के साथ रीलबाजी करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?
📢 बुंदेलखंड में कानून का राज जरूरी है, हथियारों का दिखावा नहीं!
Bundeli Bhaukaal News
हर खबर, सच के साथ।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 3, 2026