सरीला: सरीला तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 93 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण
सरीला तहसील सभागार में आज शनिवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।