गुन्नौर: गांव ईसमपुर डांडा में बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा निवासी रमेशचंद की पत्नी कमला देवी बुधवार सुबह करीब 6 बजे पशुओं को चारा डालने के लिए पशुपालन में गई थीं ।इसी दौरान आवारा गोवंश को बाहर निकलते समय पशुशाला के बराबर से झूल रहे बिजली के तारों से उनका हाथ छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई। बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई ।