जिला नियोजनालय लखीसराय में जॉब कैंप आयोजित, 13 अभ्यर्थियों का चयन
लखीसराय। जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित जॉब कैंप में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कैंप में आमधनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। कार्यालय कर्मी नीतीश कुमार से मिली जानकारी का
जॉब कैंप के दौरान कुल 36 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं आवश्यक प्रक्रिया के बाद 13 अभ्यर्थियों का औपबंधिक (प्रोविजनल) रूप से चयन किया गया।
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि ऐसे रोजगार शिविरों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ना है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा आगे की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।