सम्भल में खबर प्रकाशित करने के एवज में मांगी जा रही रकम नही मिलने पर कि अभद्र दी गई तहरीर वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ, अमित कुमार उठवाल एडवोकेट द्धारा दी गई वाइट व प्रेस वार्ता कर जारी प्रेस नोट को प्रकाशित करने के एवज में मांगी जा रही रकम नही मिलने पर अभद्र पर उतारु हुए युवक के खिलाफ दी गई नामदर्ज तहरीर* ।मामला बीते मंगलवार का है सम्भल तहसील पर अधिवक्ता डॉ अमित कुमार उठवाल ने एक प्रेस वार्ता कर राजस्व संहिता के अंतर्गत निर्धारित समय में अधिकारियों के माध्यम से वादों का निस्तारण न होने के सम्बन्ध में वाइट दी थी जिसको चैनलों व अखबारों के माध्यम से प्रकाशित भी किया गया था। लेकिन किसी भी पत्रकार से खबर को चलाने के लिए नहीं कहा गया था। आरोप है कि इसके बावजूद एक पत्रकार रजत मनोत्रा पुत्र सुशील कुमार,निवासी वैशाली नगर, फेस 1,चंदौसी ने उस प्रेस वार्ता को अपने न्यूज़ पेपर में प्रकाशित किया और प्रकाशित करने के बाद 10 जून 2026 को वरिष्ठ खलील मलिक से प्रकाशित करने के बदले पैसों की माग शुरू कर दी। जिस पर पीडित वरिष्ठ पत्रकार खलील मलिक ने कहा कि उसने ना तो तुम को फोन किया है ना पर्सनल व्हाट्सएप पर खबर भेजी है ओर ना उसको छापने का आग्रह किया है । उसके बाद भी यदि आपने खबर लिखी है तो उसका भुगतान मुझसे क्यों कर रहे हो । आरोप है इतना सुनते ही रजत मल्होत्रा ने उसको फोन पर अभद्र भाषा करते हुए। उसको उसकी बीवी के द्वारा पालने और खर्चा उठाने की बात की तथा गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी। जिसकी शिकायत वरिष्ठ खलील मलिक ने थाना प्रभारी चन्दौसी को देकर न्याय की गुहार लगाई है।