मधुबनी जिला अंतर्गत बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।बुधवार को मधुबनी के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मधुबनी जिला अंतर्गत बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ में कई अन्य पुलिस पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई ।