हैदरनगर: हैदरनगर में स्व-जनगणना अभियान शुरू, बीडीओ ने सही जानकारी दर्ज करने की अपील की, कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा
जनगणना 2027 के तहत हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से स्व-जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। 15 मई तक प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अधिकृत वेबसाईट पर जाकर इस अवधि में प्रखंड के सभी नागरिक स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा ने शाम 5 बजे प्रखंडवासियों से ऑनलाइन भरने की अपील की।