आज दिनांक-10.06.2026 को समाहरणालय, मधेपुरा अंतर्गत न्यू एन०आई०सी०, विडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में माह गई 2026 के लिए अंतरण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस०, मधेपुरा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधेपुरा एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ 20 (बीस) से अधिक पेंशनधारियों ने भाग लिये। आज के कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पूरे बिहार राज्य के 9429698 (चौरानये लाख उनतीस लाख छः सी अरसद) पेंशनधारियों के खाते में मो0-10,96,44,46,000.00 (दस अरब छियानवे करोड़ चौबालीस लाख छियालीस हजार) रूपये का अंतरण किया गया, जिसमें मधेपुरा जिला के कुल-182277 (एक लाख बेरासी हजार दो सौ सतहत्तर) पेंशनधारियों के खाते में मो0-21,47,56,600.00 (एकीस करोड़ सैतालीस लाख छप्पन हजार छः सी) रूपये का अंतरण किया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar