आज जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित सामान्य एवं स्पीड ट्रायल मामलों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन, प्रभावी अभियोजन तथा न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Madhepura, Bihar | Jun 10, 2026