बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर में फसल नुकसान से रोकने पर महिला से मारपीट, हालत गंभीर
Barh, Patna | May 22, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत के शाह सलेमपुर में गोतिया के कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। उसके बाद डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा बेहोशी की हालत में पीड़िता रेखा देवी को शुक्रवार को संध्या लगभग 7 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।